27 अक्टूबर 2019 - 13:00
पश्चिमी एशिया के संकट का समाधान वहां से अमरीकी सैनिकों की वापसीः रेंड पाॅल

एक रिपब्लिकन सीनेटर ने कहा है कि पश्चिमी एशिया के संकट का समाधान वहां से अमरीकी सैनिकों की वापसी है।

अमरीका के केंटुकी राज्य के सीनेटर रेंड पाॅल ने कहा है कि ट्रम्प को पूरी तरह से सीरिया से अपने सैनिकों को निकाल लेना चाहिए।  उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को उन लोगों की बातों पर कोई ध्यान नहीं देना चाहिए जो पश्चिमी एशिया में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति के समर्थक हैं।  रेंड पाॅल ने कहा कि सीरिया में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति, इस देश में अशांति के अतिरिक्त किसी दूसरे काम का कारण नहीं बनेगी।

ज्ञात रहे कि जिस दिन ट्रम्प ने सीरिया से अमरीकी सैनिकों की वापसी का फैसला लिया था उसके कुछ दिनों के बाद सीनेटर लिंडसी ग्रैहम ने अपने कुछ साथियों के साथ ट्रम्प से अपना फैसला बदलने का अनुरोध किया था।  ट्रम्प ने गुरूवार को ट्वीट किया था कि सीरिया  में हमारे बहुत थोड़े से ही सैनिक बाक़ी रहेंगे जबकि अधिकांश वहां से निकलेंगे।